Balia News: केवरा को हराकर केवटलिया ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
बलिया, सितम्बर 29 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत सोमवार की देर शाम फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत बड़सरी गांव में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय कर किया। मुकाबले में केवटलिया ने केवरा को 18-15 से पराजित किया। मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीम को कप व पुरस्कार प्रदान किया। आयोजक अभिजीत तिवारी बब्लू ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस दौरान श्रीनिवास मिश्र, राकेश वर्मा, अवनीश मिश्र सिंटू, दिनेश तिवारी, बृजेश सिंह, अजय सिंह, रंजन सिंह, शारदानंद साहनी, लड्डू पाठक, कौशल सिंह, मुकेश पांडे, प्रतुल ओझा, दिग्विजय सिंह, बबलू सिंह, बंटी वर्मा, जय यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.