बलिया, नवम्बर 5 -- Balia News: बेल्थरारोड। कृषि मंडी परिसर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुलडोजर की कार्रवाई के बाद फल और सब्जी व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। छठ महापर्व को लेकर फल मंगा चुके व्यापारियों के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती माल को सुरक्षित रखकर बिक्री के लिए दुकान लगाने की है। इसे लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष निलेश दीपू ने मंडी प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। कहा कि अतिक्रमण हटाना प्रशासन का अधिकार है, लेकिन कार्रवाई का समय और तरीका दोनों गलत है। फल कारोबारियों ने छठ के लिए पहले से ही कच्चा माल मंगा लिया था। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: मंडी समिति में दुकान लगाने को लेकर दुकानदरों का प्रदर्शन अब शेड और दुकान उजड़ने के बाद माल को आवारा पशुओं और बंदरों से कैसे बचाया जाए, यह सबसे बड़ा सवाल...