Balia News: कुएं में मिला युवक का शव, मामला संदिग्ध
बलिया, सितम्बर 2 -- Balia News: सुखपुरा। क्षेत्र के भरखरा गांव में सोमवार की शाम युवक का शव कुएं से बरामद हुआ। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।मूल रुप से गड़वार थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी 18 वर्षीय सुधीर अपने ननिहाल भरखरा गांव में रहता था। जन्म के कुछ दिनों बाद ही उसकी मां की मौत हो गयी, लिहाजा उसका पालन-पोषण ननिहाल में ही हुआ था। बताया जाता है कि सोमवार की शाम को कुछ लोग गांव के बाहर कुएं की तरफ पहुंचे तो उनकी नजर पानी में उतराये शव पर पड़ी। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया। कुछ लोगों का कहना था कि युवक असंतुलित होकर किसी प्रकार कुएं में गिर गया था। युवक की मौत के बाद गांव-घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.