Balia News: किसान के खाते से पैसा गायब
बलिया, अक्टूबर 11 -- Balia News: बांसडीहरोड। इलाके के बजहां निवासी रमेश तिवारी के किसान क्रेडिट खाता से साइबर अपराधियों ने 50 हजार रुपये गायब कर दिया। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। रमेश का कहना है कि अनजान व्यक्ति से फोन पर बातचीत के दौरान मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने लगा। कुछ देर बाद पता चला कि केसीसी खाते से रुपये गायब हो गये हैं। एसओ राजेश बहादुर सिंह का कहना है कि साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.