बलिया, अक्टूबर 12 -- Balia News: रतसर। कस्बा से सटे रतसर-गड़वार नहर मार्ग पर संचालित एक निजी अस्पताल में रविवार को हंगामा हो गया। इसके बाद डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल में ताला बंद कर फरार हो गये। बताया जाता है कि अस्पताल में किसी किशोर का उपचार हो रहा था। दोपहर में अचानक उसकी तबियत अधिक खराब हो गयी। परिवार के लोग हंगामा करते हुए डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। हालांकि बेहतर इलाज के लिए लड़के को लेकर घरवाले कहीं चले गये। इसी बीच मौका पाकर डॉक्टर-कर्मचारी ताला बंदकर फरार हो गये। कुछ देर बाद पहुंचे कुछ अन्य युवकों ने अस्पताल बंद देख दोबारा हंगामा किया। इस सम्बंध में पूछे जाने पर चौकी प्रभारी रतसर बांक बहादुर सिंह तथा सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. राकीब अख्तर ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...