Balia News: किशोरी संग दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया, अगस्त 7 -- Balia News: बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने गुरुवार को सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के महथापार निवासी मनीष गोंड को उसके घर से पकड़ लिया। पुलिस ने उसके साथ मौजूद किशोरी को बरामद करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि एक महिला ने तहरीर देकर आरोपी पर नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। केस दर्ज कर जांच कर रही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। किशोरी से पूछताछ के बाद पुलिस ने पहले से दर्ज अपहरण और दुष्कर्म के मुकदमें में पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी करने के बाद आरोपी का चालान कर दिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई सुमित कुमार, सिपाही प्रिंस सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- किशोरी से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.