Balia News: किशोरी के अपहरण में युवक पर केस
बलिया, अक्टूबर 10 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी को गांव का ही एक युवक कथित तौर पर बहला-फुसलाकर एक सप्ताह पहले अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चलने पर उसके पिता ने तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पिता ने आरोप लगाया है कि गांव का ही दिनेश वर्मा उर्फ सरल उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पिता ने पुलिस से गुहार लगाई। इस संबंध में बैरिया के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर गुरुवार की देर शाम आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस किशोरी की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.