Balia News: काव्य गोष्ठी में हास्य-व्यंग का तड़का
बलिया, अक्टूबर 19 -- Balia News: नगरा। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सामाजिक संगठन 'साहित्य उन्नयन संघ' जिला इकाई की ओर से सोमवार को कस्बा स्थित शहबान इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। गोष्ठी में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आए कवि और रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। शुभारंभ डॉ. दिलीप कुमार चौहान बागी ने मां की वंदना 'ममता का आंचल वह भूलता नहीं, दूध जिसमें छुपाकर पिलाई है मां' से किया। बस्ती के गजलकार रोमित हिमकर ने अपनी रचना से प्रेम का सुंदर संदेश दिया। गोष्ठी में मऊ के अमिताभ बाग़ी, आजमगढ़ के रोहिताश्व सौम्य, डीएन रसिक, देवनाथ घायल, जितेंद्र स्वाध्यायी, डॉ. फतेह चंद बेचैन, डॉ. जितेंद्र त्यागी, पुष्पराज पुष्प, दीपक गुप्त ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति से व्यंग और हास्य से ओत-प्रोत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.