Balia News: कार से 45 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
बलिया, अक्टूबर 16 -- Balia News: सिकन्दरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एंटी नारकोटिक्स टीम ने पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार को कार से करीब 45 किलो गांजा बरामद किया। टीम ने कार सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। बरामद गांजा की कीमत करीब साढ़े 22 लाख रुपये बतायी जा रही है।बिहार से गांजा की खेप लेकर जनपद में पहुंचने की सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) गाजीपुर की टीम तस्करों के पीछे लग गयी। कार सवार सुबह स्थानीय कस्बा के डोमनपुरा में तहसील रोड पर पहुंचकर किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच स्थानीय पुलिस के साथ पहुंची एएनटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ लिया। छानबीन में कार की डिग्गी में दो बोरियों में मौजूद करीब 45 किलो गांजा बरामद किया। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.