Balia News: कार्यशाला में स्वयंसेवकों ने लिया संकल्प
बलिया, सितम्बर 20 -- Balia News: सिकंदरपुर। नगर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक योजना के निमित कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें नगर के अलावा बेल्थरारोड, सीयर, पंदह व नवानगर खंड से जुड़े स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। इसका उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक संघ के विचार एवं सेवा कार्यों को पहुंचाना था। इस दौरान रसड़ा जिला के सह जिला संघचालक लाल बच्चन एवं जिला कार्यवाह सतीश ने अल्पकालीन विस्तारक योजना की भूमिका, कार्यपद्धति, संगठनात्मक अनुशासन तथा समाज के बीच संपर्क और सेवा कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। स्वयंसेवकों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए निर्धारित दायित्वों को पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ निभाने का संकल्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.