Balia News: कामजी गोंड की हत्या के आरोपियों की तलाश तेज
बलिया, जुलाई 14 -- Balia News: रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गायघाट निवासी कामजी गोंड की कथित पुलिस की पिटाई से मौत के मामले में आधा दर्जन पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन भी कर रही है, लेकिन आरोपी पकड़ से दूर हैं। 42 वर्षीय कामजी की मौत के मामले में मृतक के पुत्र विशाल की तहरीर पर रविवार को रेवती थाने के एसआई सचिन सरोज, सिपाही अंकित सिंह, गायघाट के प्रधान आशुतोष शंकर सिंह उर्फ लालू, उसके ड्राइवर मनीष यादव, सूरज कन्नौजिया तथा एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। सात जुलाई की शाम करीब चार बजे कामजी का पुत्र विशाल गांव में ही सूरज कन्नौजिया की दुकान पर मीट खरीदने गया था। वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूरज की ओर से थाने में तहरीर दी गई। आठ जुलाई की दोपहर रेवती थाने के एसआई और सिपाही विशाल की तलाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.