बलिया, सितम्बर 19 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत किट का वितरण करने की बजाय छिपाकर रखने के आरोपी लेखपाल के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।आपदा कार्यालय में तैनात सदर तहसील के प्रभारी कानूनगों रामप्यारे मौर्य ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि सदर तहसील के बजरहां गांव के लेखपाल शिव वर्मा को बाढ़ पीड़ितों में वितरण के लिए राहत किट उपलब्ध कराया गया था। 17 सितम्बर को जानकारी मिली की बाढ़ पीड़ितों के लिए उपलब्ध 66 पैकेट बाढ़ राहत किट बांसडीह तहसील क्षेत्र के बड़ागांव में एक मकान में रखा गया है। तहसीलदार सदर की ओर से मौके पर पहुंचकर राहत किट को बरामद किया गया। आरोपी लेखपाल से जब इसके बारें में पूछताछ की गयी तो उसने सं...