बलिया, अगस्त 25 -- Balia News: बलिया। शहर के अलावा कस्बा और गांव के शिवालयों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सर्वत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से इलाका भक्तिमय हो उठा। रसड़ा हिसं के अनुसार सावन माह के चौथे व अंतिम सोमवारी पर क्षेत्र के ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल लखनेश्वरडीह किला स्थित बाबा लखनेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां पर श्रद्धालुओं के द्वारा शाम तक बाबा का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक करने के साथ उन्हें बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि प्रसाद चढ़ाकर मंगल की कामना किया गया। यह भी पढ़ें- अंतिम सोमवार को अड़भंगी दरबार में उमड़ा सैलाबपूजा-पाठ और श्रद्धालुओं की भीड़ लखनेश्वरडीह किला स्थित भगवान श्रीहरि विष्णु के मंदिर में भी पूजा आराधना की गई। कस्बा के श्रीनाथ मठ स्थित शिवालय व अन्य मंदिरों पर...