बलिया, नवम्बर 1 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जनपद में दो नवम्बर से आयोजित होने वाली 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों का आगमन शुक्रवार की रात को प्रारंभ हो गया। शुक्रवार को आईपीएससी (इंडियन पब्लिक स्कूल्स कांफ्रेंस) की टीम जनपद पहुंचने वाली पहली टीम रही। जबकि शनिवार की सुबह मणिपुर की टीम का आगमन हुआ। पूरे दिन में असम, दिल्ली, हिमांचल, पंजाब, कर्नाटक, उड़ीसा समेत कुल एक दर्जन टीमों का यहां आगमन हुआ। रेलवे स्टेशन पर बने स्वागत काउंटर पर आयोजन समिति के सदस्यों ने जनपद आ रही टीमों के खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। वहां से निर्धारित वाहनों से टीम को उनकी आवासीय व्यवस्था तक पहुंचाया गया। रविवार एक नवंबर से सभी टीमों की आवासीय व्यवस...