Balia News: कलश यात्रा संग शुरू हुआ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ
बलिया, नवम्बर 26 -- Balia News: फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मिठवार गांव स्थित पंचायत भवन पर आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। इसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, श्रद्धालुओं के श्रीराम के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु जयकारा लगाते चल रहे थे, जगह-जगह ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। महायज्ञ का आयोजन यज्ञाचार्य अमित शास्त्री एवं यज्ञाधीश आचार्य संत रामलखन दास शास्त्री महाराज के कृपापात्र शिष्य कन्हैया दास महाराज की देख-रेख में हो रहा है। महाराज ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देना है। आयोजकों ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.