बलिया, अक्टूबर 6 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। कलक्ट्रेट परिसर में एक बार फिर अवैध दुकानें संचालित होने लगी है। इससे उन दुकानदारों में नाराजगी है जिन्हे हर माह हजारों रुपये किराया देना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले पर एक बार फिर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। जिले के तत्कालिन डीएम मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर कलक्ट्रेट परिसर में चल रही अवैध दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गयी थी। इसके लिए कलक्ट्रेट परिसर के जमीन की नीलामी की गयी थी तथा वहां पर दुकान चलाने वालों के लिए हर माह किराये का निर्धारण भी हुआ था। हालांकि कुछ दुकानदारों ने नीलामी में भाग नहीं लिया था, लेकिन उनकी दुकानें हटी भी नहीं थी। कुछ दिनों पहले अधिकारियों ने ऐसे दुकानों को चिन्हित कर हटाने की योजना बनायी थी। जिस रात यह कार्रवाई होनी थी उसी रात मंगल...