बलिया, जुलाई 10 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। आयकर विभाग की ओर से शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में वित्त मंत्रालय के 'प्रारम्भ-2026' पहल के तहत नवीन आयकर अधिनियम-2025 और आयकर नियम-2026 के सम्बंध में जागरूकता संगोष्ठी हुई। मुख्य आयकर आयुक्त (प्रयागराज) मीनाक्षी सिंह और प्रधान आयकर आयुक्त मानस मेहरोत्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न हितधारकों के मध्य नवीन प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी समझ को सुदृढ़ बनाना था। संगोष्ठी में विशेष रूप से स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) से संबंधित प्रावधानों पर जानकारी दी गई।मुख्य अतिथि संयुक्त आयकर आयुक्त (वाराणसी) अमनदीप कौर ने करदाताओं और विभागीय हितधारकों से नवीन आयकर अधिनियम, 2025 के प्रावधानों का समुचित अध्ययन कर उनका सही एवं समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने...