बलिया, अक्टूबर 15 -- Balia News: बलिया। शहर के बापू भवन टाउन हाल में बुधवार को तृतीय ज्ञान्ती देवी मेमोरियल जिला कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सनबीम स्कूल अगरसंडा के निदेशक एवं शोतोकान कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. अरुण सिंह गामा ने किया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि हर्ष सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्राफी प्रदान देकर सम्मानित किया। एसोसिएशन के महासचिव एलबी रावत ने स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर अतिथियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक की भूमिका स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन आफ बलिया के सचिव सुमित झा, आरिफ हुसैन, नकुल रावत, अरविंद मौर्य, सलाउद्दीन अंसारी, उमेश, विकास, अपर्णा, मुकेश कुमार एवं नि...