Balia News: करवा चौथ को कपड़ा-श्रृंगार का चहका बाजार
बलिया, अक्टूबर 27 -- करवा चौथ की खरीदारी से बाजारों में रौनक Balia News: बलिया, संवाददाता। करवा चौथ का पर्व 29 अक्तूबर यानि कल गुरुवार को मनाया जायेगा। इस पर्व को लेकर शहर समेत कस्बा और गांव के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सुहागिन महिलाएं पर्व की तैयारियों में जुट गई हैं, जिसके चलते कपड़ा, श्रृंगार और पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ नजर आई। त्योहार नजदीक आने के साथ ही दुकानदारों को कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस पर्व पर नए परिधान पहनने और सोलह श्रृंगार करने की परंपरा है। लिहाजा कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर चहल-पहल बढ़ गई है। बाजार में जयपुरी, बनारसी और चंदेरी साड़ियों के साथ फैंसी साड़ियों, सूट और लहंगों की मांग अधिक है। महिलाएं अपनी पस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.