Balia News: करंट से किशोर की गयी जान
बलिया, जुलाई 12 -- Balia News: बैरिया। क्षेत्र के शुभनथही निवासी टुनटुन यादव के 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस की रविवार को करंट की चपेट में आकर मौत हो गयी। इस हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर शव का पंचायतनामा कर सौंप दिया। बताया जाता है कि किशोर बिजली के तार में लगे कार्बन को ठीक कर रहा था। इसी बीच वह किसी प्रकार करंट की जद में आकर झुलस गया। जानकारी होने पर परिजन उसे सीएचसी सोनबरसा लेकर पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक कक्षा नौ में पढ़ाई करता था। यह भी पढ़ें- Begusarai News: करंट लगने से शिक्षक की गई जान, परिजनों में कोहराम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.