Balia News: करंट की चपेट में आने से लाइनमैन झुलसा
बलिया, सितम्बर 27 -- Balia News: नवानगर। इलाके के चनायल निवासी और संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात 35 वर्षीय हरिशंकर वर्मा शुक्रवार की शाम करंट की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गया। उसे सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि हरिशंकर पंदह मोड़ के पास पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। इसी बीच अचानक बिजली आने के चलते वह करंट की जद में आकर नीचे गिर गया। इस सम्बंध में एसडीओ जहिर इकबाल का कहना है कि तेज हवा के कारण पेड़ की डाली बिजली के तार के संपर्क में आ गई लिहाजा लाइनमैन करंट की चपेट में आकर झुलस गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: अर्नब चक्रवाती तूफान के कारण फीडर पर गिरा पेड़, रातभर गुल रही बिजली फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.