Balia News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
बलिया, अक्टूबर 11 -- Balia News: सुखपुरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी 30 वर्षीय अनिल कनौजिया की रविवार को करंट की चपेट में आकर मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि युवक अपने घर में बिजली का तार ठीक कर रहा था। इस दौरान वह किसी प्रकार करंट की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गया। जानकारी होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अनिल मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावे दो बेटी और एक बेटा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.