Balia News: करंट की चपेट में आने से झुलसा लाइनमैन, हालत गंभीर
बलिया, जुलाई 27 -- Balia News: रामगढ़। तार जोड़ते समय अचानक बिजली आपूर्ति शुरू होने से संविदा पर तैनात लाइनमैन रविवार की सुबह झुलस गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। रेवती थाना पचरुखिया नई बस्ती निवासी 25 वर्षीय दीपक प्रजापति विद्युत उपकेंद्र दीघार पर संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात है। बताया जाता है कि सुबह अपने गांव में खम्भा पर चढ़कर बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी बीच अचानक बिजली आ गयी लिहाजा करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रुप से झुलसकर नीचे गिर गया। गांव के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Banda News: करंट से लाइन मैन झुलसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.