बलिया, जुलाई 27 -- Balia News: सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। करंट की चपेट में आकर रविवार की रात ई-रिक्शा चालक की मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदुकी निवासी 40 वर्षीय वीरबहादुर वर्मा ई-रिक्शा चलाता था। रोज की तरह रविवार की देर शाम ई-रिक्शा चलाने के बाद वह घर पहुंचा और भोजन करने के बाद सोने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान वह पंखा का प्लग बिजली के बोर्ड में लगा रहा था। इसी बीच वह किसी प्रकार करंट की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गया। जानकारी होने पर गांव-घर के लोग युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि दो भाईयों में बड़ा वीरबहादुर की शादी हुई थी तथा तीन बच्चे भी थे।...