Balia News: करंट की चपेट में आने से अनुदेशक की गई जान
बलिया, अगस्त 24 -- Balia News: बेल्थरारोड। घर में मौजूद टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से सोमवार को अनुदेशक की मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगरा थाना क्षेत्र के ननौरा निवासी 40 वर्षीय अनीता देवी पत्नी संजय यादव घर में टेबल फैन को चालू करने गयीं थीं। इसी बीच पंखा में प्रवाहित हो रहे करंट की जद में आ गयी। जानकारी होने पर परिजन उन्हें सीएचसी सीयर पर लेकर पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि वह कम्पोजिट विद्यालय गौवापार पर अनुदेशक के पद पर तैनात थीं। उनका एक पुत्र और एक पुत्री है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.