Balia News: करंट की चपेट में आकर झुलसी किशोरी
बलिया, जुलाई 12 -- Balia News: पूर। पकड़ी निवासी छत्रपाल राजभर की 17 वर्षीय पुत्री ऋतु रविवार को करंट की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गयी। जानकारी होने पर लोगों ने उसे सीएचसी रतसर पर पहुंचाया। बताया जाता है कि किशोरी पकड़ी थाने से कुछ दूरी पर बकरी चरा रही थी। इसी बीच किसी हरे पेड़ पर चढ़कर पत्ती तोड़ते समय करंट की जद में आकर नीचे गिर गयी। हादसे की जानकारी होते ही एसआई मुकेश कुमार और पुलिसकर्मी पहुंचे और सप्लाई बंद कराने के साथ ही लड़की को अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.