बलिया, अक्टूबर 6 -- Balia News: फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। दुकान बंद कर घर जा रहे शराब की दुकान के दो सेल्मैनों के साथ सोमवार की रात कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। कम्पोजिट दुकान सागरपाली के सेल्समैन और बघेजी निवासी अखिलेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि सोमवार की रात दुकान बंद कर दूसरे सेल्समैन हसनपुरा निवासी मनोज राम के साथ घर लौट रहा था। इसी बीच पीछा करते हुए घर के पास पहुंचे नसीराबाद (मूल निवासी बलिया) मोहित पटेल और सागरपाली निवासी पीयूष ने हमला कर दिया। सेल्समैनों ने दोनों आरोपियों पर पैसा छीनने का भी आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। एसओ अखिलेश चंद पांडेय का कहना है कि सेल्समैनों और आरोपियों...