बलिया, अगस्त 24 -- Balia News: रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। ई-रिक्शा चालक का शव सोमवार की सुबह कमरे में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट आदि के निशान होने से हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। संदेह के आधार पर पुलिस एक अन्य ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद परिजन बिलख रहे हैं।स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नम्बर सात निवासी 35 वर्षीय प्रताप माली ई-रिक्शा चलाता था। वह रविवार की रात करीब 10 बजे ई-रिक्शा चलाकर घर पहुंचा। इसके बाद वह खाना लेकर पड़ोस के दूसरे घर में सोने के लिए चला गया। सोमवार की सुबह जब वह देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसका ममेरा भाई दिलीप खोजबीन करते हुए पहुंचा। मकान के अंदार दाखिल हुआ तो कमरे का ताला खुला था तथा प्रताप का शव जमीन पर पड़ा हुआ। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गये। मामले की जानकारी होते ही लो...