बलिया, जुलाई 11 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत 12 जुलाई यानि आज रविवार को जिले में पौधरोपण अभियान चलाकर पौध रोपित किया जायेगा। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि जनपद में विभिन्न स्थलों पर कुल 39 लाख दो हजार 300 पौध रोपित किए जायेंगे। इसके लिए सभी विभागों एवं संबंधित अधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है। बताया कि अभियान का मुख्य कार्यक्रम दुबहड़ ब्लॉक के बांसडीहरोड के पास विशुनपुरा (प्रतापपुर) गांव में आयोजित होगा। यहां इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी तथा संभ्रांतजन पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- पौधरोण महायज्ञ को बनाएं जन आंदोलन : बलका...