Balia News: कठिन परिश्रम से ही मिलती है कामयाबी: अजीत
बलिया, अगस्त 19 -- Balia News: भरौली, हिन्दुस्तान संवाद। इंका भरौली के लिए समाजसेवी अजीत राय ने सोलर पैनल भेंट किया है। मंगलवार को उन्होंने स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में तीन केबीए के सोलर पैनल का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ने प्रतिभावान छात्राओं को पुरस्कृत किया। छात्र-छात्राओं को मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखने की अपील करते हुए कहा कि अपनी प्रतिभा, समर्पण एवं अनुशासन के दम पर आप सभी सफलता के नव सोपान को सृजित कर सकते हैं। कहा कि जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने के साथ ही कठिन परिश्रम से कामयाबी मिलती है। इसके पूर्व उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्राओं मुस्कान राय, सोनाली वर्मा आदि ने सरस्वती वंदना एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.