बलिया, अक्टूबर 24 -- Balia News: बलिया। दोकटी पुलिस ने शनिवार को कृष्णा नगर बंधा के पास से धतुरीटोला निवासी धीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने कट्टा-कारतूस बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। दोकटी पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से दो मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई रामअवध यादव, सिपाही आयुष दीक्षित, सम्राट सिंह सोलंकी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...