बलिया, नवम्बर 28 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी कटान के रूप में महाराजपुर गांव के नाहर छपरा बस्ती में लगातार तबाही मचा रही है। लोगों के टूटे घर पानी में समाहित हो रहे हैं। जबकि कई अन्य घरों को तोड़ने का सिलसिला भी लगातार जारी है। नदी के मुहाने पर इंद्रदेव पाल अपने मकान को बचाने की उम्मीद छोड़कर शनिवार को जेसीबी से खुद ही तुड़वाते दिखे।

कटान से घरों पर संकट नाहर छपरा में सरयू की धारा लगातार जमीन निगल रही है। कटान की जद में आए मकानों के सामने अब कोई सुरक्षित विकल्प नहीं बचा है। नदी कब किसके घर को अपने आगोश में ले लेगी, अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। ग्रामीणों को हर पल इस बात का डर सता रहा है कि कहीं मकान गिरने के दौरान कोई जनहानि न हो जाए।

बचाव कार्य बंद होने से चिंता सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि बाढ़ विभाग की ओर से कटा...