Balia News: कटान रोकने में असफल विभाग के खिलाफ गुस्सा
बलिया, जुलाई 22 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी के लगातार हो रहे कटान और करोड़ों खर्च होने के बावजूद सुरक्षा कार्यों के विफल रहने से आक्रोशित महराजपुर और चांदपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक और जिपं के पूर्व सदस्य नागेंद्र बहादुर सिंह 'झुन्नू' के नेतृत्व में तहसील में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने तहसीलदार नितिन कुमार सिंह को पत्रक सौंपकर युद्धस्तर पर कटानरोधी कार्य शुरू कराने तथा करोड़ों रुपये की लागत से बने ठोकरों में घोटाला व लूट की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। झून्नू सिंह ने आरोप लगाया कि महराजपुर को सरयू नदी के कटान से बचाने के लिए सरकार ने नौ करोड़ रुपये की लागत से 17 ठोकर (कटर) के निर्माण की स्वीकृति दी थी। आरोप लगाया कि बाढ़ विभाग के निर्माण में भ्रष्टाचार, अनियमितता और घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.