Balia News: कटान प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे एसडीएम, दिक्कतों को जाना
बलिया, अक्टूबर 9 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सुरेमनपुर दियरांचल के गोपालनगर टांडी में सरयू नदी के कटान ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। एक ओर कटान के मुहाने पर आये रिहायशी घर एक-एक कर कटान की भेंट चढ़ रहे हैं, तो दूसरी ओर प्रत्येक दिन नदी पांच से दस एकड़ जमीन अपने आगोश में ले रही है। गुरुवार की शाम एसडीएम (बैरिया) रमेश चंद्र वर्मा ने मौके पर पहुंचकर कटान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सरयू नदी के किनारे हो रहे कटान की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से नदी में विलीन हो रहे मकानों तथा इससे उत्पन्न समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान ग्रामीण योगेंद्र यादव, प्रदीप यादव, सोनू यादव और मंतोष यादव समेत अन्य लोगों ने एसडीएम को बताया कि गोपालनगर टांडी और आसपास के इलाकों में उत्तर, पश्चिम और पूर्व, तीनों दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.