Balia News: कटान पीड़ितों के बीच दिवाली पर छाया रहा सियापा
बलिया, नवम्बर 8 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। पूरे जनपद में दिवाली पर लोगों में उत्साह था, लेकिन कुछ ऐसे भी गांव और लोग थे जहां पर इस पर्व को लेकर खामोशी छायी हुई थी। गंगा और सरयू नदियों के तटवर्ती गांवों के कटानपीड़ितों के लिए दिवाली के त्योहार का कोई मायने-मतलब नहीं था। कटान में अपना सब कुछ गंवा चुके लोग किसी प्रकार अपना जीवन-बसर कर रहे थे। उनके लिए फिलहाल दो जून की रोटी का इंतजाम करना भी भारी पड़ रहा था। गंगा व घाघरा से तीन रफा घिरे जनपद में करीब तीन दशक से नदियां हर साल तबाही का नया इतिहास लिखतीं हैं। शासन- प्रशासन कटान रोकने की रश्म निभाकर कटान पीड़ितों को उनके हाल पर छोड़ देते हैं। नदियों में उफान के साथ ही जब कटान शुरू होता है, तो जगह- जगह बोल्डर गिरने लगते हैं। पानी में पानी की तरह पैसा बहाया जाता है। कटान रोकने के नाम हर साल करो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.