Balia News: कटान का हो स्थाई निदान, पुनर्वास-मुआवजा का इंतजाम
बलिया, अक्टूबर 28 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी की कटान से स्थायी समाधान की मांग को लेकर कटान पीड़ित गांवों के लोगों ने बुधवार को 'अस्तित्व बचाओ आंदोलन' के बैनर तले तहसील में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री पत्रक एसडीएम (बांसडीह) पुष्कर मिश्रा को सौंपा। उन्होंने कटान प्रभावित गांवों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने, भूमिहीन हुए परिवारों को पुनर्वास की सुविधा देने और बाढ़-कटान से हुए नुकसान की मुआवजा देने की मांग किया।
कटान रोकने और पुनर्वास की मांग ग्रामीणों ने मांग की कि बांसडीह क्षेत्र के सुल्तानपुर और महाराजपुर में सरयू नदी की कटान रोकने के लिए स्थायी ठोकरों का निर्माण कराया जाए। कटान में जमीन गंवाकर भूमिहीन हुए परिवारों को आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ और कृषि भूमि के नुकसान का मुआवजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.