बलिया, सितम्बर 3 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। मौसम विभाग की ओर से तीन सितम्बर यानि आज गुरुवार को अत्यधिक वर्षा की संभावना जताने पर बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में गुरुवार को रेनी-डे अवकाश घोषित किया है। बीएसए ने बताया कि यह जिलाधिकारी के आदेश पर निर्णय लिया गया है, जिसका सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य सभी बोर्ड के विद्यालय को पालन करना अनिवार्य है। उधर, पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश और हवा के कारण पारा लुढ़क गया है, जिससे उमसभरी गर्मी से लोगों को निजात मिली है। यह भी पढ़ें- भारी बारिश के चलते यूपी के इन जिलों में DM ने बंद किए 8वीं तक के स्कूल, शिक्षकों के लिए ये आदेश जारी यह बारिश धान की फसलों के लिए कहीं बेहद फायदेमंद तो ...