बलिया, सितम्बर 10 -- Balia News: बलिया। एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना के तहत चयनित स्थानीय उत्पादों को बेहतर पैकेजिंग के माध्यम से बड़े बाजार तक पहुंचाने की दिशा में जनपद में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 11 सितम्बर यानि कल शुक्रवार को होगा। भारतीय पैकेजिंग संस्थान (आईआईपी) के माध्यम से आयोजित होने वाली इस कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार में होगा, इसका उद्देश्य ओडीओसी उत्पादों की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के साथ ही ईको-फ्रेंडली, सुरक्षित एवं स्मार्ट पैकेजिंग को प्रोत्साहित करना है। इसके अलावा उत्पादों की पैकेजिंग में क्यूआर कोड, न्यूट्रिशन लेबलिंग और बारकोड जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं को विकसित करने तथा प्रदेश के स्थानीय व्यंजनों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की जानकारी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...