बलिया, अक्टूबर 22 -- Balia News: बलिया। शहर के चित्तू पांडे चौराहा के पास स्थित रेलवे क्रासिंग से सटे उतर तरफ सिकन्दरपुर आदि जगहों को जाने वाले ऑटो रिक्शा पूरे दिन खड़े रह रहे हैं। कई बार क्रासिंग बंद होकर खुलने के बाद भी वाहनों के सड़क पर खड़ा रहने से आवगमन प्रभावित हो रहा है। चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस के जवान मौजूद रहते हैं, लेकिन उनका ध्यान इस समस्य की तरफ नहीं जा रहा है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...