Balia News: एसीएमओ से नहीं सुलझी मनियर पीएचसी की समस्या
बलिया, अगस्त 19 -- Balia News: मनियर। सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद चौधरी व विभागीय प्रशासनिक अधिकारी योगेश पांडेय मंगलवार को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। यहां उन्होंने आशा बहुओं, आशा संगिनियों एवं एएनएम से उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इसके बाद पीएचसी प्रभारी डॉ. शैलेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में संबंधित कर्मियों से वार्ता हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। अंतत: आशाओं ने 20 अगस्त को सीएमओ को स्वास्थ्य केंद्र पर बुलाने की मांग रखी और पत्रक भेजा। सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद चौधरी ने बताया कि आशा संगिनी, आशा बहुओं एवं एएनएम की समस्याओं को सुन लिया गया है, सभी तथ्यों की जांच एवं जानकारी के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ भेज दी जायेगी। उधर, वार्ड नंबर सात के सभासद अभय सिंह ने आशा बहुओं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.