Balia News: एसपी ने थाने का निरीक्षण कर किया पैदल गश्त
बलिया, नवम्बर 5 -- Balia News: बैरिया। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बुधवार की रात स्थानीय थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना भवन,मेस, बैरक,मालखाना और कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने अपराध,भूमि विवाद, त्योहार, हिस्ट्रीशीटर, महिला उत्पीड़न और गुमशुदगी से संबंधित रजिस्टरों को गहनता से देखा। महिला हेल्प डेस्क पर शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जानने के बाद शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर फीडबैक लिया। उन्होंने सीसीटीएनएस और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का समय पर निस्तारण करने, थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को चौबिसों घंटे चालू रखने तथा साइबर अपराध के बारें में लोगों को जागरुक करने का निर्देश दिया। एसपी ने ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों)के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके योगदान की सराहना करते हुए उपहार देकर सम्मानित किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.