बलिया, अगस्त 14 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। रेल और रेल यात्रियों की सुरक्षा और अपराध से निपटने का दावा करने वाली जीआरपी हथियार चलाने में असफल दिख रही है। इसका उदाहरण शुक्रवार को एसपी गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र द्वारा किए गए वार्षिक निरीक्षण में देखने को मिला। एसपी के सामने जीआरपी के दरोगा और सिपाही हथियार को लोड करने और खोलने में विफल साबित हुए। यही नहीं, एसपी के स्वागत में जीआरपी की टीम ठीक से सलामी भी नहीं दे सकी। एसपी ने उन्हें सलामी का सही तरीके सिखाते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद एसपी ने जीआरपी और आरपीएफ के जवानों संग निकली तिरंगा यात्र में शामिल होकर देशभक्ति का नारा बुलंद किया。 यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन से बाजार तक सघन चेकिंगसलामी का अभ्यास दोपहर में जीआरप...