Balia News: एमवीयू टीम ने सड़क हादसे में घायल बंदर की बचाई जान
बलिया, अगस्त 30 -- Balia News: बलिया। सागरपाली क्षेत्र में रविवार की दोपहर एक बंदर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। आस-पास के लोगों ने घालावस्था में छटपटा रहे बंदर को देख इसकी सूचना मोबाइल वेटरिनरी यूनिट (एमवीयू) के टोल-फ्री नंबर 1962 पर दी। इसके बाद एमवीयू टीम में तैनात डॉ. विश्वामित्र पाठक सहकर्मियों के साथ एम्बुलेंस से घटना स्थल पर पहुंचे और उपचार शुरू किया। समय से उपचार मिलने के कारण वन्यजीव को राहत मिली। टीम द्वारा वन्यजीवों के उपचार करने में तत्पता देख क्षेत्रीय लोगों का एमवीयू के प्रति भरोसा बढ़ा है। डॉक्टर पाठक ने पशुपालकों को बताया कि वह पशुओं के बीमार होने, घायल होने या वन्य जीवों के घायल होने की सूचना टोल फ्री नं 1962 पर दें, एमवीयू टीम त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध करायेगी। टीम में चिकित्सक डॉ. पाठक के अलावा सहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.