बलिया, सितम्बर 2 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। इंटर कालेज ताजपुर मुड़ियारी में मध्याह्न भोजन योजना में धांधली सामने आने के बाद दोषी प्रधानाचार्य और एमडीएम के जिला समन्वयक पर मुकदमा हो चुका है। दोनों पर विभागीय कार्रवाई भी प्रक्रिया में है। इस दौरान एक तथ्य यह भी सामने आया है कि एमडीएम के भुगतान के सम्बंध में शासन ने एक आदेश दो माह पहले ही जारी किया था लेकिन उसकी भी लगातार अनदेखी होती रही। उस आदेश को भी दबाकर रखा गया। अब बीएसए मनीष कुमार सिंह ने नए स्तर से इस सम्बंध में आदेश जारी किया है। सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण योजना के तहत मध्याह्न भोजन की राशि का भुगतान 'एसएनए स्पर्श पोर्टल' से करने का निर्देश शासन ने दिया था। एक जुलाई से भुगतान पोर्टल के जरिये ही करने को कहा गया था। इसके बावजूद जनपद के स्कूलों में एमडीएम का भुगतान पुरानी पद्धति...