बलिया, अगस्त 2 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) वितरण के दौरान छात्रों को थाली की जगह हाथों में रोटी-सब्जी दिए जाने का वीडियो वायरल होने के मामले में बीएसए मनीष कुमार सिंह ने शनिवार को सुनवाई की। शिक्षा क्षेत्र सीयर के कम्पोजिट विद्यालय पलिया के सभी शैक्षणिक स्टॉफ, रसोइया और अनुदेशक ने अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया। सूत्रों की मानें तो विद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों की आपसी रार में जान-बूझकर वीडियो वायरल करने की बात सामने आई है।वायरल वीडियो 20 अप्रैल का बताया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट में यह बताया गया था कि अनुदेशिका ने विद्यालय और विभाग की छवि धूमिल करने की नीयत से प्रकरण को सोशल मीडिया पर वायरल किया। यह भी पढ़ें- Balia News: एमडीएम की रोटी-सब्जी बच्चों के हाथ में देने का वीडियो वायरल इ...