बलिया, अक्टूबर 16 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के तहत वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। इसमें मतदान प्रक्रिया, मतपेटियों की सुरक्षा, निर्वाचन संबंधी अभिलेखों के रखरखाव और निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशों के अनुपालन की विस्तार से जानकारी दी गई । जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान अधिकारी तृतीय के कर्तव्यों एवं दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन सुनिश्चित कराएं। मतपेटी में मतपत्र के अतिरिक्त कोई अन्य सामग्री न डाली जाए, इसकी विशेष जांच की जाए।उन्होंने यह भी पढ़ें- Sonbhadra ...