बलिया, अगस्त 19 -- Balia News: बलिया। एनडीपीएस के दो मामलों में आरोपी को कोर्ट ने बुधवार को सजा सुनायी। न्यायालय ने उस पर अर्थदंड भी लगाया है। पुलिस के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी मुकेश पांडेय को साल 2020 और 2023 में सवा-सवा किलो गांजा के साथ पकड़ा गया था। दोनों मामलों की विवेचना करने के बाद पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया। इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एक मामले में एक साल दो माह की सजा और दस हजार रुपये अर्थदंड लगाया। दूसरे मामले में दोषी मुकेश को एक साल की सजा सुनायी और दस हजार का जुर्माना लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...