बलिया, अगस्त 18 -- Balia News: बांसडीहरोड (बलिया)। क्षेत्र के बिगही गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक साथ तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर सभी घरों से लाखों रुपये के जेवर और नगदी समेट ले गये। गांव के मदन तिवारी, विजेंद्र सिंह व राजु सिंह के परिवार के लोग सो रहे थे। इसी बीच एक-एक कर तीनों लोगों के घरों में घुसे चोर आलमारी और बक्सों को तोड़कर उसमें मौजूद सोने-चांदी के गहने नगदी तथा अन्य कीमती सामान लेकर चले गये। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर खलबली मच गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया। फोरेंसिक और व डाग स्क्वायड टीम ने सुराग जुटाया। एक साथ तीन घरों में चोरी से लोग सहमें हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...