बलिया, अक्टूबर 24 -- Balia News: नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। समाज कल्याण विभाग के बैनर तले सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में 24 अक्तूबर यानि आज शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। इसमें नवानगर के 33, पंदह के 14, मनियर के 29, सीयर के 12 और नगरा ब्लॉक के 10 पात्र जोड़े अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेंगे। शुक्रवार को विवाह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि इस आयोजन में 98 जोड़ों का विवाह कराने की तैयारी है। विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। योजना के तहत कन्या के खाते में 64 हजार रुपए नगदी भेजा जायेगा। जबकि 21 हजार का उपहार और अन्य सामग्री तथा 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किया जायेगा। बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का यह तीसरा आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक र...