Balia News: एक महीने में खराब होने लगी स्ट्रीट लाइटें
बलिया, नवम्बर 22 -- Balia News: नगरा। कस्बा में नगर पंचायत की ओर से नगरा-सिकंदरपुर मुख्य मार्ग पर करीब 40 लाख रुपये की लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइटें एक माह के भीतर ही खराब होने लगी है। लाखों रुपये खर्च कर नगर को रोशन करने की योजना के तहत लगाई गई लाइटों के इतनी जल्दी खराब होने से कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस मुख्य मार्ग पर रात के समय आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। लेकिन अभी एक माह भी ठीक से नहीं बीता कि कई स्थानों पर तिरंगा लाइटों ने काम करना बंद कर दिया है। इससे रात के समय मार्ग पर अंधेरा रहने लगा है। राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.